कहानियाँ
कविताएँ
साहित्य-कोष
यात्रा वृतांत
व्यंग्य
बाल साहित्य
कथा कहन
संपादकीय
हिन्दीनेस्ट का नया कलेवर
भाषा के विकास के साथ, मानव कल्पना ने लिखित शब्द के माध्यम से सृजन और संचार करने का एक तरीका ढूंढ लिया है। एक साहित्यिक कृति हमें एक काल्पनिक, शानदार नई दुनिया में ले जा सकती है, एक क्षणभंगुर भावना का वर्णन कर सकती है, या बस हमें उपन्यासों, कविताओं, त्रासदियों, महाकाव्य कार्यों और अन्य शैलियों के माध्यम से अतीत की एक तस्वीर दे सकती है। साहित्य के माध्यम से, संचार स्वयं एक कला बन जाता है, और यह विभिन्न भाषाओं और पृष्ठभूमि के लोगों और संस्कृतियों को आपस में जोड़ सकता है। साहित्य का संसार बहुत समृद्ध है, यह सुंदर कविताओं और जीवन की जटिल कथाओं और दिलचस्प यात्राओं, संसमरणों से भरा है।
ऐसे में हमारा हिन्दीनेस्ट पोर्टल निश्चय ही साहित्य के वृहत भवन के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा प्रभावशाली द्वार है। यह आपको घर बैठे संसार की सैर करवा देता है, लोगों से मिलवा देता है। यह वह दुनिया है जहाँ आप खुदको भूल कर यहाँ घंटों विचर सकते हैं, आनंद ले सकते हैं।
हिन्दीनेस्ट विश्व की पहली हिन्दी-साहित्य की वेब-पत्रिका है जिसे हमने वर्ष 1999 में आरंभ किया था। यह यात्रा अब दशकों लंबी हो गई है। इसमें हमने आपको दिग्गज लेखकों की रचनाओं से लेकर नई प्रतिभाओं से मिलावाया है। बहुत से लेखकों की प्रतिभा ने इसी पटल पर जन्म लिया और स्थापित हुए। इस साहित्यक पटल ने हमें प्रेरणा दी कि हम हिंदी कथा-साहित्य की कार्यशाला कथाकहन आरंभ करें। चार सफल आयोजन भी हो चुके। अब समय आ गया था कि हम इस दशकों पुरानी और पाठकों में लोकप्रिय वेब-पत्रिका को नया आवरण दें, नई तकनीक से इसे समृद्ध करें। हिन्दीनेस्ट.कॉम का यह नया कलेवर हिन्दी के हमारे पाठकों-लेखकों को सौंपते हुए हम बहुत उत्साहित हैं। इसके नियमित पाठक बनें और हिन्दी के वृहत संकलन के साथ अन्य भारतीय भाषाओं और चुनिंदा वैश्विक साहित्य को भी यहाँ पढ़ें और अपनी प्रतिक्रया भी दें।
मनीषा कुलश्रेष्ठ
संपादक
hindinest@gmail.com
आज का विचार
आज का शब्द
मोहर Continuous hard work is the cachet of success in the life. निरंतर परिश्रम ही जीवन में सफलता की मोहर है।