• विनय कुमार
  • Patna, Bihar
  • जन्मदिवस: 09/06/1961

  •  |    ईमेल: dr.vinaykr@gmail.com

विनय कुमार का जन्म बिहार के कन्दौल गाँव में हुआ। उन्होंने पटना  मेडिकल कॉलेज, पटना से एम.डी. (मनोचिकित्सा) की  डिग्री ली। 

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं –  ‘क़र्ज़ ए तहज़ीब एक दुनिया है’ (ग़ज़ल संग्रह), ‘आम्रपाली और अन्य कविताएँ’, ’मॉल में कबूतर’ ‘यक्षिणी’ ‘पानी जैसा देस’ (काव्य) ‘आत्मज’ (काव्य नाटक), ’एक मनोचिकित्सक के नोट्स’ और  ‘मनोचिकित्सा संवाद’ (मनोसामाजिक विमर्श)।

डॉ कुमार ने  इंडियन साइकाएट्रिक सोसाइटी के लिए मनोचिकित्सा-शिक्षा विषयक सात किताबों का सम्पादन   किया है। ये किताबें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध तथा चर्चित हैं। उन्होंने मनोरोग से संबंधित विषयों पर अखबारों तथा पत्रिकाओं में विपुल लेखन किया है। मानसिक स्वास्थ्य की हिंदी पत्रिका का मनोवेद डाइजेस्ट उनकी एक अनोखी पहल है।  

उन्हें मनोचिकित्सा सेवा के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के  ’डॉ रामचन्द्र एन. मूर्ति सम्मान – 2007’,  ’एक मनोचिकित्सक के नोट्स’ के लिए ’अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान – 2015’ तथा कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बनारसी दास भोजपुरी सम्मान – 2019’ सम्मानित किया जा चुका है। 

इंडियन साइकाएट्रिक सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  रह चुके डॉ कुमार  वर्ल्ड साइकाएट्रिक असोसिएशन में दक्षिण एशिया की ओर से बोर्ड मेम्बर हैं। 

सम्प्रति: सम्प्रति वे पटना में मनोचिकित्सक। 

सम्पर्क: एन.सी.116, एस.बी.आई. ऑफ़िसर्स  कॉलनी, कंकड़बाग, पटना-800020